- डॉ मीना भट्ट अध्यक्षा लोकायुक्त जबलपुर ने सभी सम्मानित साहित्यकारों को दी बधाई ।
भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा सम्मानमेध का भव्य आयोजन किया गया । सम्मानमेध के संयोजक जयपुर के मनोज कुमार सामरिया “मनु” ने संगम संस्थान विशिष्ट सलाहकार समिति के पदाधिकारियों और अध्यक्ष राज वीर सिंह ‘मंत्र’ जी से गहन मंत्रणा के बाद संस्थान के विभिन्न साहित्यिक मंचों पर अपना सतत अवदान देने वाले 51 मूर्धन्य साहित्यकारों को साहित्य केतु के सम्मान से सम्मानित किया ।
ध्यातव्य है यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्थान है जो हिंदी उत्थान हेतु दृढ़ संकल्पित है। सम्मानमेध में संयोजक व अध्यक्ष के अतिरिक्त आ० अशोक दीप , लता खरे , भारत भूषण पाठक , नवल किशोर , सरोज सिंह राजपूत जी का सहयोग स्मरणीय रहा । सम्मान पत्र आ०प्रशांत करण संयुक्त सचिव साहित्य संगम संस्थान पूर्व आईपीएस अधिकारी व उषा सेठी जी निर्देशिका साहित्य संगम संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान में निर्देशिका के पद से सेवानिवृत्त के कर कमलों से वितरित करवाए गए। अध्यक्षा लोकायुक्त जबलपुर पूर्व जिला न्यायाधीशा डॉ मीना भट्ट दीदी संरक्षिका साहित्य संगम संस्थान व संस्थान ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राजेश पुरोहित सहित अनेक साहित्यकारों ने सम्मानित साहित्यकारों और देवियों को बधाई दी ।