भवानीमंडी:- नगर के शिक्षक एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को स्वतंत्रता दिवस पर भवानीमंडी में आयोजित मुख्य समारोह में शैक्षणिक कार्य,बी एल ओ कार्य तथा भामाशाहों से सहयोग प्राप्त कर विद्यालय में विकास कार्य कराने एवम राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग के कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य के लिए उपजिला कलेक्टर भवानीमंडी केशव मीणा के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
पुरोहित ने बताया कि पंचायत राज्य कर्मचारी संघ झालावाड़ भवानीमंडी , शिक्षक संघ राष्ट्रीय जयपुर, झालावाड़ भवानीमंडी सहित विभिन्न संगठनों अखिल भारतीय साहित्य परिषद जयपुर एवम समस्त इकाइयों की ओर से,साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली की ओर से,शीर्षक साहित्य परिषद भोपाल,आगमन संस्था नई दिल्ली,ब्राह्मण छात्रावास समिति झालावाड़, गौतम समाज भवानीमंडी, यूथ वर्ल्ड न्यूज़ ग्रुप, विलक्षणा साहित्यिक संस्था रोहतक ,पत्रिका फ्रेंड ग्रुप सहित राष्ट्र की कई साहित्यिक संस्थाओं के रचनाकारों ने उन्हें बधाइयाँ प्रेषित की है। ये वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में कार्यरत हैं।