स्वाधीनता दिवस पर पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज गौसगंज में किया गया वृक्षारोपण

पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज गौसगंज में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ओर जहाँ पारम्परिक तरीके से राष्ट्रोत्सव का आयोजन किया गया वहीं श्रंगारविहीन होती जा रही धरती के प्रति कर्तव्यपरायणता के चलते पौधारोपण भी किया गया ।

स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण पावन पर्व पर पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज व कृषि महाविद्यालय के प्रबंधक व भा.ज.पा. जिला उपाध्यक्ष डा.नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रबन्ध समिति सदस्य इं.अचिन सिंह पटेल, प्रवक्ता श्री राजीव कुमार मिश्र (जिला अध्यक्ष – मा.शि.संघ हरदोई), प्रदीप नारायण मिश्र व कालेज परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।