इस अनूठे उपन्यास को विश्व के 66 रचनाकारों द्धारा लिखा गया है ! प्रो.सरन घई ने अपने वक्तव्य में कहा की रिश्ते मेरे लिए कोतुहाल का विषय रहे हैं ,परिवारों में रिश्तेदारों को एक दुसरे के लिए अपनी जान तक कुर्बान करते देखा है और भाई भाई को जमीं जायजाद के लिए लड़ते हुए भी देखा है ,बहु को पूरे परिवार की सेवा करते भी देखा है और साँसों को सांस लेना भी मुहाल करते देखा और इसके विपरीत सास को बुढापे में खटते हुए भी देखा है और बहु को सिंघासन पर विराजमान होकर हुकुम देते हुए भी देखा है कहने का तात्पर्य यह है की मैंने रिश्तों के कई रंग देखे हैं तो सोचा क्यूँ न इ परिवार ऐसा भी बनाया जाए जो विश्व के विभिन्न कोनो में बैठा हो और कोई किसी को जानता तक न हो और न पहचानता हो फिर भी एक परिवार का अंग ,सच्चा रिश्तेदार बने ,इन रिश्तेदारों को खोजने का माध्यम फेसबुक को चुना और रच दिया एक इतिहास जो इससे पहले कभी नहीं हुआ| विश्व के 66 रचनाकारों द्वारा विश्व का एक अनूठा उपन्यास “खट्टे मीठे रिश्ते” ! प्रो .सरन घई ने इसको अपनी वैश्विक पहचान दिलवाने के लिए “गिनिस ऑफ़ बर्ल्ड रिकोर्ड” के अधिकारियों को भी लिख चुके हैं |
संजय वर्मा “दृष्टि “