प्रभागीय निदेशक सा0वा0 वन एवं वन्य जीव प्रभाग राकेश चन्द्रा ने बताया है। कि विगत 16 सितम्बर को रसखान प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने भाग लिया। इस अवसर पर भा0ज0पा0 अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने अपने सम्बोधन में बताया कि पृथ्वी के चारो तरफ समताप मण्डल में स्थित ओजोन परत सूर्य से आने वाली घातक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवन मण्डल की रक्षा करती है। मानव द्वारा प्रयोग किये जा रहे रसायनों जिसमें क्लोरों फ्लोरो कार्बन, हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन, कार्बन टेट्राकलोराइड एवं मिथाइल क्लोरेाफाॅम से ओजोन परत का क्षरण हो रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि ओजोन परत के सम्बन्ध में विश्व के 196 देशो के द्वारा चिन्ता व्यक्त की गई। इस ओजोन क्षरण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयोग के तहत 16 सितम्बर को ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में पर्यावरण संरक्षण ओजोन परत संरक्षण का मुख्य विचार बिन्दु कीप कूल एण्ड कैरी आॅन टेगलाईन के सम्बन्ध में आयोजित गोष्ठी में विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 रावत, उप निदेशक कृषि आशुतोष कुमार मिश्र, पूर्व प्राचार्य सी0एस0एन0पी0जी0 कालेज डा0 बी0एस0 पाण्डेय, क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी संगठनो के प्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों ने भाग लिया।