लखनऊ और पास के जिलों में यूपी 100 की सक्रियता की खबरें

लखनऊ -PRV 0495 को सूचना दी की लजीज रेस्टोरेंट के पास दो छोटे बच्चे लावारिस हालत में घूम रहे हैं । PRV ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कॉलर से संपर्क किया व अमन उम्र 4 साल तथा आबिया उम्र 2 साल को PRV गाड़ी में बैठा था उसकी मां नगमा मिल गई को सुपुर्द किया गया ।

अम्‍बेडकरनगर- PRV 1684 को मठानी नोन्‍रा के पास झगड़े की सूचना मिली । पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर मार-पीट कर रहे लोगों को समझाने के उपरान्‍त भी न मानने पर दोनों पक्षो को 151 सीआरपीसी में पकड़कर स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

सिद्धार्थनगर- PRV 1516 ने थाना खेसरहा अन्तर्गत ग्राम बनोहिया खुर्द के सीवान नहर के पास से लावारिस मोटर साइकिल बरामद कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

मीरजापुर- PRV 1073 को सूचना मिलीग्राम फिरोजपुर काड़वा में एक बारहसिंघा आ गया है उसकी जान को खतरा है । मौके पर पहुंचकर देखा बारहसिंघा आलू के खेत में बैठा था । पीआरवी कर्मियों वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर राजकीय पशु को उनके सुपुर्द किया ।

चित्रकूट- PRV 2040 को बारा माफी में पानी में जहर मिलाकर देने के कारण मृत्‍यु हो जाने की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर घटना स्‍थल को मौके पर पहुंची स्‍थानीय थाने के फोर्स के सुपुर्द किया ।

बांदा- PRV 0783 को गायत्री नगर में गोली मारने की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को पकड़कर स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया गया ।