हरदोई- जनपद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने व जनपद की प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान करने हेतु हरदोई महोत्सव की तर्ज पर 10 दिवसीय हरदोई मेला 2018 का भव्य शुभारंभ 21 अक्टूबर को होगा।
प्रेस वार्ता में हरदोई मेला 2018 मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले 10 दिवसीय हरदोई मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। हरदोई मेला के प्रथम दिन 21 अक्टूबर को सायं 4:00 बजे कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। कार्यक्रम शुभारंभ के बाद धमाकेदार म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 22 अक्टूबर को मेहंदी, कलश सज्जा व रंगोली के साथ ही सिंगिंग कंपटीशन का भी आयोजन किया जाएगा।
बताया कि इसी के साथ 23 अक्टूबर को ड्राइंग व सोलो डांस कंपटीशन,24अक्टूबर को डुएट डांस , ग्रुप डांस कंपटीशन व 25 अक्टूबर को किसान मेला ,बॉडी फिटनेस रैम्प शो के साथ ही कव्वाली का भी विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 26 अक्टूबर किड्स रैम्प शो, बेस्ट कपल रैम्प शो, मिस्टर हरदोई व मिस हरदोई प्रतियोगिता आयोजित होगी। 27 अक्टूबर दिन में डॉग शो व सायं 7:00 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।28 अक्टूबर को स्कूल-ग्रुप डांस कम्पटीशन व 29 अक्टूबर को पावर लिफ्टिंग शो व लाफ्टर शो कार्यक्रम आयोजित होगा।30 अक्टूबर को कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशेष कार्यक्रम म्यूजिकल नाइट विद तड़का आयोजित होगा।
हरदोई मेला में कई बाहरी व घरेलू स्टाल भी लगेंगे।जिसमें खाने पीने,कपड़े,खिलौने आदि के स्टाल लगेंगे। भारत के विभिन्न प्रांतों की अद्भुत हस्तशिल्प वस्तुओं की भव्य प्रदर्शनी के साथ कई स्टॉल लग रहे हैं मनोरंजन से पूर्ण 10 दिवसीय हरदोई मेला कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं हेतु पहला ऑडिशन में 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सिंगिंग व 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे से डांस कम्पटीशन का ऑडिशन होटल महेंद्र प्लाजा में होगा।वहीं दूसरे ऑडिशन में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से सिंगिंग व 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से डांस कम्पटीशन का ऑडिशन होगा।प्रतियोगिता हेतु फार्म हेल्थ मेडिकल,जनता डिजिटल प्वाइंट,जी टेन न्यूज़ ऑफिस व के के उपहार में मिलेंगे।फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पहले ऑडिशन हेतु 22 सितंबर सिंगिंग और 23 सितम्बर को डांस व दूसरे ऑडिशन हेतु 6 सिगिंग व 7 अक्टूबर डांस और निर्धारित की गई है।प्रेस वार्ता में अखिलेश गुप्ता,कुलदीप द्विवेदी,आशु गुप्ता,अवनीश गुप्ता,दीपक कपूर, नवल किशोर ,विशाल भाई, आलोकिता श्रीवास्तव, नईम भाई उपस्थित रहे।