जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कल देर रात 10 बजे से 11 बजे के बीच नगर में बनाये गये रैन बसेरों एवं जलाये गये अलाव के स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार, तहसीलदार सदर रामाआसरे व अघिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी0लाल के साथ अग्रवाल बारात घर में बनाये गये रैन बसेरा, रोडवेज पर बने रैनबसेरा, महिला व पुरूष में अस्पताल व रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण के साथ ही उन्होने 20 गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किये तथा ठहरने वाले लोगों से वार्ता करते हुये कहा कि इस भीषण सर्दी के मौसम में किसी भी गरीब असहाय को परेशानी नही होने दी जायेगी तथा उन्हे अलाव जलवाने के अलावा कम्बल वितरित कर सहायता प्रदान की जायेगी। जिलाधिकारी ने स्वर्ण जयन्ती चौराहा, नुमाइश चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा, जिन्द पीर चौराहा, सरकुलर रोड, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा तथा बड़े चौराहे पर लगाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया।
Related Articles
मीडिया कार्यशाला सम्पन्न, जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि अनुभव का कोई तोड़ नहीं
March 26, 2018
0
Direct and emotional connect between the administration and the public is very important : PM
January 22, 2022
0
हरदोई में राइस मिलों पर हुई छापेमारी
November 24, 2017
0