सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश का दबदबा

2018 के पहले दिन सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा है । यूपी के 4 शहर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर हैं । देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में नोएडा, गाज़ियाबाद, आगरा, मुरादाबाद शीर्ष पर हैं । 483 AQI के साथ नोएडा देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर बताया गया है । गाजियाबाद 478 AQI के चलते देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है ।

देश में प्रदूषित शहरों में तीसरे क्रम पर 450 AQI के चलते आगरा रहा है और 412 AQI के साथ मुरादाबाद देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है । भारत इस समय प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है । पिछले दिनों स्मॉग के चलते दिल्ली सहित कई शहरों में जीना मुहाल हो गया था ।