देश के 14 विभिन्न शहरों में आइकॉनिक सप्‍ताह के अन्‍तर्गत नशीले पदार्थ नष्‍ट किए जाएंगे

देश के 14 विभिन्‍न शहरों में कल 42 हजार किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्‍ट कर दिये जायेंगे। वित्‍त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारामन वर्चुअल माध्‍यम से इसकी खुद निगरानी करेंगी। जिन शहरों में ऐसा किया जायेगा उनमें गुवाहाटी, लखनऊ, मुम्‍बई, मुन्‍द्रा, पटना और सिलीगुडी शामिल हैं। 

केन्‍द्रीय अप्रत्‍यक्ष कर और सीमा शुल्‍क बोर्ड इसका संचालन कर रहा है। आजादी के अमृत महोत्‍सव के अवसर पर आयोजित आइकॉनिक सप्‍ताह के अन्‍तर्गत नशीले पदार्थों को नष्‍ट करने का काम किया जा रहा है।