व्यापारी एवं उद्यमियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें : जिलाधिकारी

                जिला उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी । जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी व्यापारी व उद्यमी की समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें । उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापारियो/उद्यमियों से जुड़ी लाइन एवं ट्रांसफार्मर व मीटर लगाने आदि के कार्य प्राथमिकता पर करायें और व्यापारियों /उद्यमियों को पूरा सहयोग दिया जाये ।
                इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लाल जीत ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए केन्द्र पर हर शुक्रवार को व्यापारी समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और इसमें आने वाले सभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाता है । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार,डीडी कृषि आशुतोष कुमार मिश्र,अधि0अभि0विद्युत प्रथम व द्वितीय सहित अन्य संबंधित अधिकरी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे ।