गंगा स्नान आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी – पुलकित खरे

             राजघाट पर माघ मेले में होने वाले प्रथम मकर संक्रांति गंगा स्नान के दौरान की गयी तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा आज जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के साथ लिया ।
             इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित तहसीदार बिलग्राम को निर्देश दिये कि गंगा घाट के किनारे-किनारे स्नान के दौरान श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेटिंग करायी जाये तथा सर्दी को ध्यान में रखते हुए मेले में अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाये । उन्होने कहा कि कल्पवास के दौरान गंगा भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी ।
           जिलाधिकारी ने समाजसेवियों से कहा कि मेले में साफ-सफाई बनाई रखी जाये तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागृत भी करें । उन्होने तहसीलदार एवं सीओ से कहा कि जहां पुलिस चौकी स्थापित की गयी है वहीं पर अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य शिविर एवं गोताखोरों को रखा जाये । ताकि जरूरत पड़ने पर सभी सहायतायें तत्काल उपलब्ध कराई जा सकें । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गंगा जल से आचमन कर गंगा जी को प्रणाम भी किया ।
            पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सी.ओ., एस.ओ. सहित पीएसी, पुलिस बल व होमगार्ड की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गयी है तथा अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सार्दी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया गया है । मेले मेें श्रद्धालुओं को पूरी सुरक्षा प्रदान की जायेगी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी पी0एन0चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी व नमांमि गंगे के पदाधिकारी एवं समाजसेवी आदि मौजूद रहे ।