खेत पर गयी दो छात्राएं एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गई।दोनों को गंभीर हालत में इलाजे के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदोई के सण्डीला कोतवाली के टीकर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत मे गिरा पड़ा था। खेत पर गांव की ही चचेरी बहनें पूजा 15 व मौसमी 14 खेत पर चारा लेने गयी थी। टूटा तार नहीं देख सकीं जिससे दोनो बालिका करेंट लगने से झुलस गयी। जानकारी पाकर परिजन दोनों को कोथावां पीएचसी ले गए जहां से दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।