राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके सरकारी आवास पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रामशंकर कठेरिया ने भेंट की । भेंट के दौरान अनुसूचित जाति के कल्याण से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार – विमर्श किया गया । मुख्यमन्त्री महोदय ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है । इसको ध्यान में रखकर प्रदेश में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं ।