मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रथम नाॅर्थ इंडियन साइंस कांग्रेस-2018 को सम्बोधित किया। योगी जी ने साइंस कांग्रेस में छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान को अपनाकर विकास को प्राप्त किया जा सकता है । विज्ञान तभी मानव कल्याण कर सकता है, जब वह भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप हो । वैज्ञानिक वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने अनुसंधान कार्य करें ।
मुख्यमन्त्री महोदय ने आगे कहा कि जैव प्रौद्योगिकी तेजी से उभरती और व्यापक प्रभाव वाली तकनीक है । सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के माध्यम से कचरे में भी सम्भावनाओं को तलाशने की आवश्यकता है । तकनीक को अपनाकर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाया जा सकता है । मुख्यमन्त्री ने विश्वविद्यालय में बाॅटनिकल गार्डेन के लिए 01 करोड़ रुपये एवं बुद्ध योग केंद्र के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। ने विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का लोकार्पण किया।