सिख विरोधी दंगों को लेकर जांच की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस एन धींगड़ा की अध्यक्षता में तीन सदस्यों का विशेष जांच दल गठित किया है । यह जाँच दल सिख विरोधी दंगों से संबंधित 186 मामलों की आगे की जांचकी निगरानी करेगा । इन मामलों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विशेष जांच दल को दो महीने का समय दियाहै । मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को की जाएगी । याद रहे कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 31 अक्तूबर 1984 की सुबह नई दिल्ली सहित देश भर में बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे । इन दंगों में सिर्फ दिल्ली में ही 2733 लोग मार दिए गए थे ।
Related Articles
पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या के मामले की सी बी आई द्वारा जाँच करने की माँग के लिये दिया ज्ञापन
February 25, 2018
0
बारिश के बहाने!
July 9, 2022
0
विश्वकप फुटबाल में बेल्जियम के मोरक्को से हारने पर राजधानी ब्रसल्स में कई स्थानों पर दंगे
November 28, 2022
0