33लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 33 लाख की स्मैक बरामद की गई है। इनमें से दो स्मैक तस्कर शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं जबकि एक हरदोई का है।
        मामले की जानकारी देते हुए एसपी श्री मिश्र ने बताया कि रविवार की देर शाम स्वाट टीम प्रभारी अरुणेश गुप्ता को मुखबिर से शाहाबाद मार्ग पर कोतवाली देहात इलाके के चरौली पुलिया के पास स्मैक तस्करों के होने की सूचना मिली। हरकत में आई स्वाट टीम ने कोतवाली देहात पुलिस के साथ छापा मारा। यहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के सिंगापुर निवासी रामपाल व प्रमोद कुमार के साथ हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सवरापुर निवासी चुन्नीलाल के रूप में हुई।
        एसपी के मुताबिक इन लोगों के पास से करीब डेढ़ किलो स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 33 लाख की बताई गई है । एसपी महोदय ने बताया कि यह लोग काफी समय से स्मैक तस्करी का खेल खेल रहे थे। यह स्मैक शाहजहांपुर से तस्करी कर लाई जा रही थी। यह स्मैक जिले के माधौगंज, बिलग्राम, मल्लावाँ में बिकती थी। पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।