पाली, हरदोई- नगर के समीप बाबू खां ईट भट्टे के पास पुलिस ने छापामार कर एक गोकशी के अड्डे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 16 अभियुक्त फरार हो गए। पुलिस को बड़ी मात्रा ने गोमांश और उपकरण भी मिले है।
पाली थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी को वुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि बाबू खां ईट भट्टे के पास ईदगाह मस्जिद के पीछे सुनसान इलाके में गोकशी का एक अड्डा है। जहां से बड़ी मात्रा में गो-मांस की तस्करी की जानी है। एसओ ने भारी पुलिस बल के साथ तकरीबन रात साढ़े 9 बजे गोकशी के उस अड्डे पर छापा मारा तो गो-तस्करों में हड़कम्प मच गया। एसओ के मुताबिक पुलिस टार्च की रोशनी में देखा कि बड़ी मात्रा में मांस पड़ा हुआ था और गो-तस्कर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने शेखसराय मोहल्ले के रहने वाले नईम पुत्र कल्लू, नूर मोहम्मद पुत्र नबीउल्ला, सलीम पुत्र छंगा व लतीफ पुत्र हबीबुल्ला को धर दबोचा। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर 16 गोतस्कर मौके से भाग निकले। एसओ दीपक सिंह के बताया कि गोकशी के इस अड्डे से पुलिस को 10 कुंतल गोमांस, 2 अदद बांका, 08 अदद छुरी, 01 अदद तराजू, 01 अदद एक किलो का बाट, 01 अदद लकड़ी का ठीहा, 500 ग्राम, 01 अदद रस्सी 01 अदद लोडर बरामद हुआ। पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र वर्मा ने जब मांस का परीक्षण किया तो वह गो-वंश का निकला। जिसे पुलिस ने एक गड्ढे में दफना दिया। गिरफ्तार सभी चार अभियुक्तों के खिलाफ गो-वध निवारण अधिनियम व 429 ipc का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा की गई छापे मारी से गो-तस्करों में हड़कंप मजा हुआ है। एसओ के मुताबिक 16 फरार गो-तस्करों में 5 तस्करों पर गुंडाएक्ट की कार्यवाही की गई है ।