पिछले एक साल से अपनी ससुराल में डटे हुए हैं तहसीलदार बिलग्राम राजेश कुमार, भू-माफिया से मिले होने का आरोप

         बिलग्राम हरदोई तहसील बिलग्राम में वर्तमान तहसीलदार राजेश कुमार पिछले 1 वर्ष से अपनी ससुराल में तैनात होकर नौकरी कर रहे हैं । यहां के लोगों पर इनकी मेहरबानियां कुछ ज्यादा ही हो रही हैं । जिसके चलते तहसील प्रशासन की आंखों के नीचे खुले-आम रेलवे की करोड़ों की संपत्ति पर तहसीलदार की इनायत से दबंगों द्वारा कब्जा जमाया जा रहा है और प्रशासन जानबूझकर अनजान बना हुआ है ।
         क्षेत्रीय दबंगों द्वारा तहसील सीमा में पड़ने वाली कीमती रेलवे की सरकारी जमीन को दबंग अपने निजी कार्य के लिए उपयोग कर रहे हैं । सूत्रों की मानें तो तहसीलदार इन दिनों अपनी ससुराल में तैनात हैं । जिस वजह से इनका यहां के भू-माफिया और दबंगों से काफी मेल-मिलाप रहता है । यह उच्च अधिकारी के सामने तो आए हुए फरियादियों की फरियाद अच्छी तरह से सुनते हैं, परंतु अधिकारियों के जाते ही यह अपनी मनमानी पर उतर आते हैं । यह ग़रीब आदमी से इज्जत से पेश नहीं आते । कब किसको किसके सामने ज़लील कर दें ये किसी को नहीं पता ? इसीलिए गांव के लोग कार्य यहां से न कराकर हरदोई जिला अधिकारी के द्वारा कराने पर मजबूर होते हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा जमा रखा है । लेकिन साहब इन सब से अनजान बने हुए हैं । तहसील प्रशासन की शय पर रसूख वालों के द्वारा यहां एंटी भू-माफिया कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ।