वाहन चेकिंग के दौरान बेनीगंज की प्रतापनगर चौकी के इंचार्ज ने 4 किलो 700 ग्राम गाँजे साथ पकड़े चार गांजा तस्कर

           वाहन चेकिंग के दौरान बेनीगंज कोतवाली के अन्तर्गत प्रतापनगर चौकी प्रभारी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। चौकी इंचार्ज ने अंतर्जनपदीय चार गांजा तस्कर गिरफ्तार किये और उनके पास से 4 किलो 700 ग्राम गाँजा बरामद करते हुए 22 हजार की नगदी, पांच मोबाइल व एक बाईक भी बरामद की है। एस.पी. ने पुलिस टीम को इनाम देने का एलान किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गांजा तस्कर सीतापुर के रहने वाले हैं और गांजा कन्नौज से तस्करी करके ला रहे थे।
          नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एस.पी. विपिन कुमार मिश्र के निर्देश और एएसपी निधि सोनकर के साथ सीओ शैलेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रतापनगर चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह यादव अपने हमराही सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान  एक बाइक पर चार लोग आते दिखे उनको रोका गया तो उनके पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इन लोगों ने बताया कि यह  लोग कन्नौज से गांजा तस्करी कर बिलग्राम के रास्ते सीतापुर लिए जा रहे थे। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम राजू पुत्र रामकिशन, लालबहादुर पुत्र रामलाल, निवासी करौंदिया, रविन्द्र सिंह पुत्र विश्वम्भर निवासी भगवानपुर व जनमेजय सिंह निवासी देवगंवा, पिसावां सीतापुर बताये। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने बताया है कि यह लोग गांजा तस्करी करके अलग-अलग स्थानों पर बेंचते थे और उसका पैसा बराबर-बराबर बांट लेते थे।