सुरसा थाना के नकटी गांव में एक नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की सूचना पाकर उसके मायके पक्ष में कोहराम मच गया । सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।
कोतवाली देहात के खजुराहना निवासी पृथ्वीपाल ने 11 माह पहले अपनी पुत्री गेंदावती की शादी सुरसा थाना के नकटी गांव निवासी संजय के साथ की थी । उसके बाद गेंदावती के माता पिता की मौत हो गई । छोटा भाई आनंद है जो दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है । सोमवार की रात में गेंदावती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की सूचना पाकर मायके पक्ष से मृतका की बहन बीनू निवासी चंपा पुरवा थाना हरियावां मौके पर पहुंची । बीनू का आरोप है जिस अवस्था में गेंदावती का शव लटकता पाया गया है उससे साफ जाहिर होता है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है । वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है ।