अरवल थाना क्षेत्र के धनियाँमऊ गांव में पक्की दीवार गिरने से एक वृद्ध मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे सी एच सी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अरवल थाना क्षेत्र के धनियाँमऊ गांव में बुधवार की दोपहर मुनेश्वर 75 वर्ष की दीवार गिर गई। घटना के वक्त वह गली से गुजर रहे थे। दीवार का मलबा उनके ऊपर गिरने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Related Articles
ईंटो से कुचलकर की गयी युवक की हत्या का हुआ खुलासा
March 26, 2018
0
जमीन के विवाद में चले ईंट पत्थर, चार घायल
December 23, 2017
0
दीवार गिरने से बुजुर्ग दम्पति की हुई दर्दनाक मौत
July 31, 2020
0