हत्या के मामले में जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की अचानक हालत बिगड़ी । जेल प्रशासन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बेनीगंज के मुहावरा गांव निवासी रामकुमार 1 वर्ष पूर्व से हत्या के मामले में जिला कारागार में सजा काट रहा था । शुक्रवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ी । जिसे इलाज के लिए जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां पर कैदी की मौत हो गई । मौत का समाचार मृतक के पुत्र आशाराम को दिया गया । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
Related Articles
निराश्रित व तड़पती गो माता का अनूप ठाकुर जी महाराज ने कराया उपचार
July 13, 2020
0
पेशी पर गया बन्दी फरार, तीन सिपाही निलम्बित
June 12, 2018
0
टेढ़ी पुलिया चौराहे पर एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
November 10, 2017
0