कोतवाली शहर क्षेत्र के फर्दापुर गांव के निकट पिकअप तथा ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई चालक फरार हो गया मृतक बिजली ठेकेदार के पास काम करता था तथा लखनऊ के लिए निकला था पत्नी हत्या का अंदेशा कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुबोध कुमार गुप्ता 32 पुत्र कन्हैया लाल निवासी जलालपुर थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी शुक्रवार की शाम जलालपुर से ठेकेदार रवि प्रसाद गुप्ता बिजली विभाग का सामान कस्बा निवासी लालता प्रसाद के पिकअप से लखनऊ के लिए निकला था। देर रात फर्दापुर थाना कोतवाली शहर निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा पिकअप चालक फरार हो गया।मृतक की पत्नी नीलम हत्या का अंदेशा जता रही है मृतक के दो पुत्री तथा 1 पुत्र शीतल है और वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।