जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए खाकी ने सुरक्षा के पहरे पर भी अपना पहरा लगा रखा है। जिससे किसी भी तरह से अराजकतत्व किसी भी वारदात को अंजाम ना दे सकें।
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले में सभी थाना क्षेत्रों में गांव में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिन को रात में पहरा देने के लिए अपील की गई है। वही इस पहरे पर भी खाकी का पहरा लगा हुआ है। इन दिनों गांव में पहुंचकर पुलिस सुरक्षा समिति के सदस्यों से मिलकर उनके साथ फोटो खींचकर पुलिस महानिदेशक को तस्वीरें भेज कर हकीकत से बयां कर रहे हैं। दरअसल कुछ दिन पहले अज्ञात अराजक तत्वों ने कई जगह इस तरह से घटना को अंजाम दिया। जहां पर अचानक पहुंच कर हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।इन्हीं वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से यह कदम उठाया गया है।