कछौना(हरदोई)- बेमेल दूल्हे को नाबालिग लड़की से शादी के मामलेमें कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुल्हन के सौतेले पिता को भी क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया।
बताते चलेँ कि नगर के मोहल्ला ठाकुर गंज नटपुरवा में मेवालाल राठौर के घर आयी बारात में अचानक उस समय हंगामा मचा गया था जिस वक्त दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनने जा रहा था। एन वक्त पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे व दुल्हन के सौतेले बाप को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में दुल्हन की दादी वृद्धा रामदेवी ने स्थानीय कोतवाली पर शिकायती पत्र भी दिया था रामदेवी के अनुसार उसके पुत्र मेवालाल की मौत के बाद बहू उर्मिला कुछ समय बाद मोहल्ले के ही युवक रिंकू राठौर के संग पति पत्नी के रूप में रहने लगी इधर मेवालाल की पांच संतानों में दो पुत्रियों की शादी के बाद तीसरी पुत्री मधू की शादी मोहल्ले के ही विमल राठौर के संग तय कर दी। आरोप है कि मधू अभी 14 की है वर्ष है । फिर भी उसकी माँ उर्मिला व सौतेला पिता रिंकू अपने खास मुन्ना राठौर के पुत्र से जो मधू की उम्र से दूनी उम्र का है, उससे जबरन शादी करा रही थी। शुक्रवार को दूल्हा बने विमल की बारात उर्मिला के घर पहुंची तो दुल्हन मधू की दादी रामदेवी ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस ने जयमाल स्टेज से ही दूल्हे विमल सहित दुल्हन बनी मधू के सौतेले पिता रिंकू को हिरासत में ले कर हवालात में बन्द कर दिया था लेकिन सिक्को की खनक के आगे कार्यवाही में कछौना ओलिस बेबस दिखती नजर आ रही है उक्त प्रकरण के बाबत बताया कि नाबालिक की शादी कैन्सिल करा कर दुल्हन को उसके माता पिता के सुपुर्द कर यह चेतावनी मौखिक दी गयी है कि बालिग होने पर शादी कर और दूल्हे को भी छोड़ दिये जाने की बात बताई । खास बात यह है कि रात भर हवालात में रखने के बाद आखिर बिना कार्यवाही के क्यो छोड़ा । इसकी चर्चा चाय पान की दुकानों पर हो रही है ।