कांग्रेस पर राफेल सौदे का ब्यौरा मांगकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप

कल लोकसभा में केद्रीय बजट पर चर्चा पर अपने उत्तर में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर रफाल सौदे का ब्यौरा मांगकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया है । श्री जेटली ने कहा कि पिछली सरकार के समय में भी ये एक मिसाल थी कि रक्षा सौदों का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जाता था ऐसा करने से दुश्मनों को हथियारों की क्षमता का पता लग जायेगा ।

आज रक्षा खरीद से जुड़ी सामग्री की कीमत पूछी जा रही है और कल तुम पूछोगे कि अगर आप किसी देश से मिसाइल खरीद रहे हैं, तो उससे जुड़ी लागत का ब्‍यौरा दो । इससे हथियार प्रणाली से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हो जाती है, जो कि देश हित में नहीं है । ऐसी जानकारी कोई भी जिम्‍मेदार सरकार सार्वजनिक नहीं करती । उत्तर के दौरान, कांग्रेस सदस्यों ने अध्यक्ष राहुल गांधी को इस विषय पर बोलने की मांग की, लेकिन अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी । अध्यक्ष की व्यवस्था से असंतुष्ट होकर सदस्य सदन के बीच में आ गये और वित्तमंत्री का उत्तर पूरा होने तक वहीं खड़े रहे । इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना की और उनपर रफाल सौदे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया ।