हरदोई में एक सीट पर खिला कमल, सपा की झोली में गयी चार और बसपा ने भी तीन पर दर्ज की जीत

                 जिले मे नगर निकाय की मतगना कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गयी।निकाय चुनाव मे हरदोई मे सत्तारूढ़ दल भाजपा ने महज एक सीट पर जीत दर्ज कर अपनी नाक बचा पायी वही समाजवादी पार्टी के खाते मे चार सीटें गयी जबकि बहुजन समाज पार्टी ने भी तीन सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई।यहाँ निर्दलीय प्रत्याशी हावी रहे और पाँच सीट जीतकर अपनी दमखम दिखाई।शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना सम्पन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

                जिले में 7 नगर पालिका एवं 6 नगर पंचायतों के 13 अध्यक्ष पदों के लिए व 243 सभासदों के पदों के लिए 1376 प्रत्याशियों के भाग्य 22 नवंबर को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद हो गए थे।इनके भाग्य का पिटारा एक दिसंबर को मतगणना के साथ खुला।मतगणना के लिए नगर पालिका परिषद/पंचायत बिलग्राम, मल्लावां, सांडी, माधौगंज एवं कुरसठ की मतगणना बीजीआरइ कॉलेज, बिलग्राम मेंहुयी।इसी प्रकार नगर पालिका परिषद पिहानी एवं शाहाबाद की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति, शाहाबाद में, नगर पालिका परिषद/पंचायत सण्डीला, बेनीगंज एवं कछौना पतसेनी की मतगणना दिव्यानन्द विद्या मन्दिर महाविद्यालय सण्डीला में नगर पालिका परिषद हरदोई एवं नगर पंचायत गोपामऊ की आईटीआई हरदोई में तथा नगर पंचायत पाली की मतगणना पंत इंटर कालेज पाली में संपन्नहुयी।मतगणना कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुयी जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

       मतगणना में सत्तारूढ़ दल भाजपा महज एक सीट पर जीत दर्ज कर अपनी नाक ही बचा पायी वहीं समाजवादी पार्टी के खाते मे चार सीटें गयीं । जबकि बहुजन समाज पार्टी ने भी तीन सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई। यहाँ निर्दलीय प्रत्याशी हावी रहे और पाँच सीट जीतकर अपनी दमखम दिखाई।भाजपा ने बेनीगंज नगर पंचायत मे सुशीला वैश्य ने चुनाव जीता। कुरसठ नगर पंचायत में सपा की कल्पना देवी चुनाव जीती। माधौगंज नगर पंचायत में बसपा के अनुराग मिश्रा ने जीत दर्ज कराई जबकि पाली पाली  नगर पंचायत में निर्दलीय दीपा अवस्थी ने जीत दर्ज कराई।गोपामऊ नगर पंचायत में निर्दलीय परवीन कछौना नगर पंचायत में निर्दलीय मीनू ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कराई।जबकि संडीला नगर पालिका में सपा के रईस अंसारी मल्लावां नगर पालिका में निर्दलीय अंकित जायसवाल ने जीत दर्ज कराई।जिले की सबसे चर्चित सीट जहां भाजपा प्रत्याशी पारुल दीक्षित के लिए सीएम योगी ने भी जसभा की थी उस हरदोई सदर नगरपालिका से सपा के मधुर मिश्रा ने चुनाव जीता।शाहाबाद नगर पालिका से बसपा की नसरीन बानो जो की पूर्व विधायक आसिफ खाँ की पत्नी है ने चुनाव जीता वही पिहानी नगर पालिका से बसपा के डॉ साजिद बिलग्राम नगरपालिका से निर्दलीय मो हबीब सांडी नगर पालिका से सपा के बाबूराम ने चुनाव जीता।जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों के द्वारा नारेबाजी की गयी जिस पर पुलिस ने उनको खदेड़ा भी।