नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेसियों ने हरदोई में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसीष सिंह ने कहा कि नोटबंदी से हजारों लोग बेरोजगार हो गए। सैकड़ों लोगों को नोट बदलने के लिए जान गंवानी पड़ी। वहीं, सरकार को जनता की चिंता नहीं है, वह तो बस अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी है और जनता इस सरकार को उखाड़ने के लिए बेसब्र है।
कांग्रेस ने कहाकि भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां मिलकर देश व समाज में विकृति फैला रही है। केन्द्र सरकार नोटबन्दी कर पूरे देश बेरोजगारी ला दिया। देश आर्थिक संकट झेल रहा है।कहा कि जीएसटी की गलत नीति के कारण छोटे व्यापारियों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। जीएसटी में फेरबदल से छोटे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। कांग्रेस पार्टी नोटबन्दी से हुए नुकसान को लोगो को बताएगी। नोटबन्दी के बाद बेरोजगारी बढ़ती चली गई ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र के कंपनी की आमदनी अचानक बढ़ गई। इसके अलावा अनेकों कारोबारियों की कंपनियों ने गजब की छलांग लगाई है। इसमें कई मंत्री भी शामिल हैं कहाकि अपराध बढ़ रहे है। सृजन, मनरेगा के बाद अब शौचालय योजना में घोटाला सामने आने लगा है।