गिरफ्तारी के डर से विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक-2018 को मंजूरी दे दी है । वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि यह कानून बनने से आर्थिक अपराधियों को भगोड़ा घोषित किये जाने के बाद सरकार उनकी भारत में परिसम्पत्तियां कुर्क कर सकेगी । उन्होंने बताया कि एक अरब रुपये या इससे अधिक के आर्थिक अपराध इसके दायरे में आएंगे । क्रिमिनल प्रोसिक्यूशन अवॉइड करने के लिए जो व्यक्ति बाहर जाता है उसे फ्यूजिटिव अफेन्डर माना जाएगा । वित्तमंत्री ने बताया कि संसद के बजट सत्र के सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे चरण में यह विधेयक लाया जाएगा ।
Related Articles
शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, तीन मन्त्री बढ़े
February 3, 2018
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम घोषित, कुछ नाम छोड़कर पुराने चेहरों पर फिर लगी मुहर
May 31, 2019
0
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने मंत्रिमंडल का किया गठन
October 28, 2022
0