कल पंजाब नेशनल बैंक के सेवा निवृत्त आंतरिक मुख्य लेखा परीक्षक बिष्णुब्रत मिश्र को मुंबई की एक अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जांच पड़ताल के सिलसिले में 14 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है । श्री मिश्र पंजाब नेशनल बैंक की ब्रेडी हाउस शाखा में 2011-2015 की अवधि के लिए खातों की ऑडिट के जिम्मेदार थे । उन्हें सीबीआई ने कल गिरफ्तार किया था । सीबीआई अधिकारियों के अनुसार करीब 12 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में तलाशी के दौरान कल मुंबई की एक चॉल से एजेंसी ने सहमति पत्र से संबंधित दस्तावेज बरामद किए ।
Related Articles
Subodh Jaiswal can become CBI director
May 24, 2021
0
सीबीआई की हिरासत में कार्ति चिदम्बरम पांच दिन के लिए भेजे गए
March 1, 2018
0
टू जी घोटाला मामले में आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ सी.बी.आई करेगी अपील
December 21, 2017
0