राइसमिल में राशन मिलने के मामले में प्रधान गिरफ्तार

राइसमिल में सरकारी राशन मिलने के मामले में महोलिया शिवपार की प्रधान कृष्णवती उर्फ छूटकन्ना को कोतवाली देहात की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अभी भी राशन माफिया प्रदीप गुप्ता फरार चल रहा है।

बता दें कि लखनऊ रोड पर नयागांव के पास स्थित पशुपतिनाथ राइस मिल में कुछ दिन पहले प्रशासन ने छापेमारी करते हुए यहाँ भारी मात्रा में सरकारी राशन बरामद किया था। मामले की जांच हुई तो पाया गया कि यह राशन कालाबाजारी के लिए लाया गया था। इस मामले में डीएसओ की तहरीर पर कई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में जांच के बाद सोमवार को प्रदीप गुप्ता समेत उसके अन्य परिजनों के नाम ट्रकों के रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया गया था। इन ट्रकों की संख्या दस है।अब इस मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। मामले में वांछित चल रही प्रदीप गुप्ता की माँ व महोलिया शिवपार की प्रधान छुटकन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।