सोमवार की देर रात में एक युवक को संदिग्ध हालत में गोली लग गई।उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया।गोली लगने की वजह संदिग्ध बताई जा रही है। कोतवाली शहर के चील पुरवा निवासी फैजी सोमवार की देर रात करीब 12 बजे नुमाइश मेला से वापस अपने घर जा रहा था। उसका कहना है रास्ते में डायट के पास बघौली थाना के सारीपुर हीरालाल निवासी हाफिज,तरिख, नसीब, अकरम, हामिद ने उसे घेर लिया ।यह देख कर फैजी वहां से भागने की कोशिश की।इस पर हमलावरों ने गोली चला दी। जिससे जख्मी हो गया। गोली लगने की सूचना पाकर सीओ सिटी व शहर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। वही पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है पीड़ित ने बताया है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने हमला बोला है।