थाना बिसौली पुलिस द्वारा वादीनी श्रीमति कविता पत्नी स्व0 श्री सुरेश निवासी ग्राम पपगाँव थाना बिसौली जनपद बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में अभियुक्तों द्वारा लाठी-ड़ंडों से पीट-पीट कर उसके पति सुरेश उपरोक्त की हत्या करने के संबंध में मु0अ0सं0 188/19 धारा 147/302 भादवि बनाम 1.राम सिह पुत्र मेघनाथ 2.प्रमोद पुत्र राम सिह 3. जितेन्द्र पुत्र राम सिह 4. नरेन्द्र पुत्र राम सिह निवासीगण ग्राम पपगाँव थाना बिसौली जनपद बदायूँ 5.जुगेन्द्र पुत्र नेताजी निवासी ग्राम डारनी थाना कुढफतेहगढ जनपद सम्भल के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के परिवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्तगण 1- राम सिह पुत्र मेघनाथ 2. प्रमोद पुत्र राम सिह 3. जितेन्द्र पुत्र राम सिह निवासी ग्राम पपगाँव थाना बिसौली जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 31/07/19 दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी अभियुक्तगण द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया तथा अभि0गण की निशादेही पर आला कत्ल दो अदद लाठी बरामद की गयी । गिरफ्तार अभि0गण को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
एसएसपी बदायूँ द्वारा उक्त घटना के शीघ्र सफल अनावरण पर पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी तथा क्षेत्र की जनता द्वारा भी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण
1- आला कत्ल लकडी की दो अदद लाठी
गिरफ्तार अभि0गण का विवरण
1- राम सिह पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम पपगाँव थाना बिसौली जिला बदायूँ
2- प्रमोद पुत्र राम सिह निवासी ग्राम पपगाँव थाना बिसौली जिला बदायूँ
3- जितेन्द्र पुत्र राम सिह निवासी ग्राम पपगाँव थाना बिसौली जिला बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।
2- उ0नि0 श्री सत्य सिह थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।
3- उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।
4- उ0नि0 श्री जाकिर अली थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।
5- का0 1225 राहुल कुमार थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।
6- का0 811 सत्यदेव थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।
7- का0 399 नितिन कुमार थाना बिसौली जनपद बदायूँ ।