संदिग्ध हालत में दुकानदार की मौत 

मंगलवार की सुबह घर से खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकला युवक गांव से कुछ दूरी पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला । मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने परिजनों को सूचना दी । उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।
बेहटा गोकुल थाना के लगवाही निवासी वेद प्रकाश मंगलवार की दोपहर में गांव से बाहर खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव से कुछ ही दूरी पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जहां पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची। यूपी 100 पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजन मौके पर पहुंचे और वेदप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां पर डॉक्टर ने जहर की आशंका व्यक्त करते हुए इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही वेदप्रकाश की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वेदप्रकाश गांव में किराना की दुकान चलाता था। वेद प्रकाश के दो पुत्र छोटेलाल,  पवन व पुत्री मधु व सोनम हैं । वह तीन भाइयों में बड़ा था। वेदप्रकाश की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।