ससुराल में महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष ने दहेज के लालच में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिससे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सांडी थाना के पतोखर पुरवा निवासी विमला काफी दिनों से बुखार से परेशान थी। पति के मुताबिक उनका इलाज कई महीनों से चल रहा था। इलाज के दौरान ही मंगलवार को घर पर मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मायके से विमला का भाई वेदपाल मौके पर पहुंचा। वेदपाल का आरोप है कि दहेज में सोने की चैन और भैंस की मांग ससुरालीजन कर रहे थे, न दे पाने पर गला दबाकर हत्या कर दी है। इलाज कराने में भी लापरवाही की है। विमला के दो पुत्र प्रवीण व छोटू हैं। एसओ संतोष कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।