हरदोई के बिलग्राम में हुई सर्राफा व्यवसायी की दूकान में एक करोड़ की चोरी का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने दुकाने बंदकर पुलिस के प्रति नाराजगी प्रगट करते हुए धरना शुरू कर दिया है।
बता दें कि बिलग्राम कस्बे में कपूर ज्वैलर्स के यहां 8 नवम्बर 2017 को सेंध काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था। इस मामले में चोरों ने करीब 1 करोड़ की चोरी की थी। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे व्यापारी नाराज है। बिलग्राम पुलिस की लचर कार्यशैली से नाराज हुए व्यापारी आज उग्र हो उठे और दुकानों में ताले डाल सड़क पर उतर पड़े। व्यवसायियों का कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नही और जब तक खुलासा नही होगा धरना जारी रहेगा।