हरदोई मेला 2017 की स्मारिका का हुआ विमोचन

जनपद में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “हरदोई मेला – 2017” 27 से 30 दिसंबर 2017 में गांधी मैदान में आयोजित किया गया था। विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टॉल्स से सजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में बच्चों व युवाओं सभी ने लुत्फ उठाया।
इन्हीं सब यादों को एक जगह लाने के लिए आज एक “स्मारिका” का विमोचन शहर के वैभव लॉन में वरिष्ठ पत्रकारों डॉक्टर संतोष बाजपेई, अभय शंकर गौड़, विजय पांडे, प्रशांत पाठक, अतुल कपूर, आमिर किरमानी, आलोक सिंह व आयोजकों रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राहुल चौहान, कुलदीप द्विवेदी, आशु गुप्ता, दीपक कपूर द्वारा किया गया। 104 पेज से सजी हरदोई मेला 2017 की स्मारिका का विमोचन कई मिश्रित यादों को जन्म दे गया। स्मारिका में ज़िले से संबंधित ऐतिहासिक दृष्टि से हरदोई, साहित्यिक गौरव खेल-खिलाड़ी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान ,गांधी भवन, सिद्ध पीठ मंदिर ,हरदोई मेला 2017 की स्मृतियां और जिले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण लोगों जैसे अधिकारी, पुलिस अधिकारी डॉक्टर्स, पत्रकार ,नगर पालिका, केबल ऑपरेटर, बार एसोसिएशन कमेटी के मोबाइल नम्बर , लखनऊ से संचालित विमान सेवा, हरदोई  से गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें जैसी तमाम जानकारियां दी गई हैं जो लोगों के लिए हेल्पलाइन के रूप में काम आएंगी।
विमोचन के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मुख्य आयोजक हरदोई मेला रवि किशोर गुप्ता, संयोजक अखिलेश गुप्ता, राहुल चौहान, कुलदीप द्विवेदी, आशु गुप्ता, दीपक कपूर, अवनीश कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार गुप्ता, पीयूष खन्ना, मनोज तिवारी, सुनील कुमार राजू, नईम अली, गफ्फार, नवल किशोर द्विवेदी, शरद पांडेय, सुनील मिश्रा, विपिन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।