कन्नौज- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चैराहे पर चेकिंग कर रही स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ मय टीम व छिबरामऊ पुलिस को मुखविर खास के सूचना मिली कि वेबर की तरफ से एक बोलेरो पिक अप (लाल रंग)जिस पर भारतीय डाक लिखा हुआ है आ रही है जिसमे अवैध शराब भरी हुई है जिस पर उक्त गाड़ी के पहुचने पर रुकवाया गया तो गाड़ी में 108 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमे कुछ पेटी मे रॉयल स्टेज, कुछ मे एपिसोड ,व कुछ मे मैकडॉवल लिखा हुआ था। इस संबंध में मौके से 02 लोगो को अवैध शराब बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पप्पू सिंह ठेनुआ के नेतृत्व मे स्वाट टीम व थाना छिबरामऊ प्रभारी संतोष कुमार व्यास मय टीम के इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए टीम को 10 हज़ार रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।