जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट
कौशाम्बी- करारी थाना क्षेत्र के महेन्द्र गांव निवासिनी अनारकली पत्नी जयराम पासी ने लगभग सात साल पहले सादिकपुर सेमरहा(पिपरी) में जमीन का बैनामा कराकर घर बनाया था।पीडिता अनारकली पत्नी जयराम ने बताया कि जयसिंह यादव शोरेपुस्ती व दबंगई के बल पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से मकान में अवैध कब्जा कर लिया है।
पीडिता अनारकली का पुत्र भुल्लन प्रसाद व उनके छोटे भाई और पिता (2-7-2020)अपने घर के सामने बांस ,बल्ली गाड़कर छप्पर डालने जा रहे थे।अवैध कब्जाधारक जयसिंह यादव बेटे सहित आया और जातिवाचक गालियाँ देते हुए कहा कि तुम अभी तक हमारे मकान गए नहीं । तभी पीडिता के बेटे ने कहा भाई आप गाली क्यों दे रहे हो तो जयसिंह यादव के लड़के ने कहा कि तुमको जहां भी जाना हो जाओ इतना कहने के बाद लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे । पीड़िता के घरवाले करारी थाने में तहरीर देने गए। एस.एस.आई विनोद यादव पीड़िता के घरवालों को ही गाली गलौज करने लगे और कहा कि तुम जमीन का कब्जा छोड़ दो वरना तुमको कट्टा के जुर्म में गिरफ्तार करके जेल भेज दूंगा, जमानत भी नहीं होगी। पीड़िता का पुत्र भुल्लन प्रसाद शिकायती प्रार्थना पत्र एस.पी. कौशाम्बी कार्यालय में भी दिया परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
पीड़ित ने डेढ़ माह पूर्व एस.डी.एम. साहब के यहां भी एप्लीकेशन दिया था। इस पर एस.डी.एम. साहब का कहना है कि जब तक कोरोना महामारी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाती तब तक कोई नया निर्माण नहीं करेगा। जय सिंह यादव के विरुद्ध पीडिता के घर वालों ने कार्यवाही की मांग की है!