कासिमपुर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे हैं डेयरी संचालक को लूट के इरादे से गोली मारकर घायल कर दिया।घायल डेयरी संचालक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र कासिमपुर के शिवपुरी निवासी संतराम पुत्र मुनेश्वर अपने गांव में डेयरी का संचालन करता है।गुरुवार को वह कासिमपुर की बैंक ऑफ इंडिया से अपने खाते से 60 हजार रुपये निकाल कर अपने पुत्र के साथ बाइक से घर जा रहा था।संडीला मार्ग पर कासिमपुर थाना इलाके के कलावा पुल के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने उन दोनों को रोक लिया और रुपयों से भरा थैला छीनने लगे।
डेयरी संचालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने डेयरी संचालक को गोली मार दी। छीना झपटी और फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश करते हुए भाग निकले। सूचना पाकर थानाअध्यक्ष अमित सिंह भदोरिया व सीओ संडीला मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बेहदर लाया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी मची हुई है हालांकि पुलिस बदमाशों की तलाश करने की बात कह रही है वही घायल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।