ग़ाज़ियाबाद- 28 नवम्बर को ग़ाज़ियाबाद के थाना इंदिरापुरम के वसुन्धरा इलाके में डॉक्टर दम्पति के यहां हुई डकैती का खुलासा पुलिस ने कर दिया है । पुलिस ने आज कपूर गेस्ट हाउस के सामने ग्राम कनादनी पुस्ता से 5 शातिर डकैतों को 02 लाख 60 हज़ार रूपए, चांदी के सिक्के व गिलास, सोने की गिन्नी, 02 पिस्टल, 02 तमंचे मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए शातिरों में गौरव ठाकुर उर्फ सोनू, योगेन्द्र पाल उर्फ सत्ते, दीपक उर्फ एप्पल, बलवीर सिंह उर्फ बल्लू शामिल हैं । पकड़े गए गैंग से पुलिस ने कई और डकैतियों की बात उगलवाई है । इस शातिर आपराधिक गैंग ने 2016 में पशु व्यापारी से 23 लाख की लूट, 2014 में मुजफ्फ़रपुर के मीरपुर और मेरठ के टीपी नगर के साथ ही राजस्थान के जयपुर में 2006 में की गई डकैतियों की घटनाएँ की बात स्वीकार की है । एसएसपी, एसपी नगर के साथ क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय ने डकैती के खुलासे की जानकारी मीडिया को दी ।
Related Articles
लूट में असफल बदमाशों ने डेयरी संचालक को मारी गोली
May 3, 2018
0