स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत

हरदोई- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज की मौत हो गयी। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने माना कि उनके अस्पताल के लंबे संमय से ऑक्सीजन उपलब्ध नही है।
दरअसल नगर पंचायत कछौना पतसेनी की अध्यक्ष मीनू विश्वकर्मा के जेठ भन्नूलाल विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष निवासी कछौना बाजार पूर्वी का बीती शाम स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी से उनकी मौत हो गयी। मौके पर मौजूद डॉ०अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन उपलब्ध नही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के बारे में विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी ने जिले के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने के कारण अन्य मरीजों की जान जाने की प्रबल संभावनाएं हैं।