केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने माओवादियों को गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। कल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य की प्रगति की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के सबसे अधिक माओवाद प्रभावित इलाकों में से एक दंतेवाड़ा से आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गृहमंत्री ने कहा कि माओवादी आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों को गुमराह करते हैं और विकास संबंधी गतिविधियों में हमेंशा बाधाएं डालते हैं। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद सरकार पिछड़े इलाकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे इलाकों में लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही सड़कें बनाई जा रही हैं और संचार के लिए मोबाइल टावार भी खड़े किए जा रहे हैं।