जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हवाला धन संग्रह उगाही में हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक गुट का पर्दाफाश किया। सुरक्षा बलों ने रजौरी से आज चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक पूर्व आतंकवादी और इस गुट के लिए काम करने वाले तीन लोगों को एक लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। रक्षा सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि एक सूचना के आधार पर रजौरी-जम्मू रोड के कालार क्षेत्र में एक बड़े अभियान के दौरान पैसे का लेन-देन कर रहे चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।