- गोरखपुर जिला अस्पताल में इलाज के इंतेज़ार में है अंधा राजू,
- कैमरे के सामने अधिकारी बोलने से कर रहे इंकार है,
- पीड़ित राजू गुप्ता, उम्र लगभग 40 वर्ष, दोनो आंखें खराब,
- कोई सहारा नहीं किसी तरह भीख मांगकर गुज़र बसर करता है,
- राजू गुप्ता पिछले 13 दिनों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय में ऑर्थो वार्ड (पुरुष) में बेड नम्बर 38 पर भर्ती,
- उसे बाएं घुटने में चोट,
- दर्द से बेचैन राजू ने बताया कि अस्पताल में उसको न तो कोई दवा दी जा रही न ही कोई डाक्टर उसका इलाज करने आ रहा है,
- उसके बेड के ऊपर का पंखा भी लगभग हफ्ते भर से खराब है,
- कुल मिलाकर जिला अस्पताल राम भरोसे चल रहा है जहाँ राजू जैसे न जाने कितने यहाँ की दुर्दशा में इलाज के लिए तरस रहे हैं क्योंकि उनके पास इतना पैसा नही है कि प्राइवेट चिकित्सालय में अपना इलाज करा सकें।