दीपक की चिंगारी से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत 

                दीपक की चिंगारी से झुलसे एक युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है । रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। हरपालपुर कस्बा निवासी विवेक 30 वर्ष पुत्र देवपाल शनिवार की सुबह दीपक की चिंगारी से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था । घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में गंभीर हालत होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक के परिवार में पत्नी सरला, पुत्र ऋषि व दो पुत्रियां गौरी व रुचि हैं ।