वर्मी कम्पोस्ट की स्थापना पर 06 हजार की धनराशि दी जायेगीः- डा0 आशुतोष 

                उप कृषि निदेशक आशुतोष कुमार मिश्र ने किसान को अवगत कराया है कि वर्मी कम्पोस्ट योजना के तहत एक राजस्व ग्राम से एक वर्मी कम्पोस्ट की स्थापना की जानी है और इस योजना के अन्तर्गत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लाभ हेतु आनलाइन पंजीकरण कृषि विभाग में 15 मई 2018 तक अवश्य करा लें तथा जिन कृषकों का पहले से पंजीयन है वह अपनी मांग आनलाइन करा दें, जिससे चयन प्रक्रिया पूर्ण की सके। उन्होेने बताया कि चयन के उपरान्त वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना कृषक द्वारा स्वयं किया जायेगा और कार्य पूर्ण होने के उपरान्त 06 हजार रू0 की धनराशि किसान के डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जायेगी।