सभी अधिकारी लेवल 1 व लेवल 2 स्तर पर लम्बित शिकायतों का निस्तारण दो दिन के अन्दर हर हाल में कर दें। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गम्भीरता से लें और समयावधि के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। यह निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के लेवल 1 व 2 स्तर पर निस्तारण की समीक्षा के दौरान दिए हैं।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि जनपद में तहसील स्तर पर 883 जिनमें 201 शिकायतें डिफाल्टर, पुलिस विभाग की 214 शिकायतें, विकास व अन्य विभागों की 697 जिनमें 161 डिफाल्टर, विकासखण्ड स्तर पर 38 नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर 21 शिकायतों सहित कुल 1832 शिकायतें निस्तारण हेतु लम्बित पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को रोज अपना आई लाॅगिन करने तथा शिकायश्तों के निस्तारण की मानीटरिंग करने की सख्त हिदायत दी है। प्रभारी अधिकारी जन शिकायत/ सीआरओ विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई विभागों के अधिकारियों द्वारा अभी तक अपना आईडी पासवर्ड तक नहीं लिया गया है और न ही एकाउन्ट लाॅगिन किया गया है। उन्होने कहा कि आईजीआरस पोर्टल तथा अन्य पोर्टलों की लगातार मानीटरिंग शासन स्तर से की जा रही है इसलिए सभी अधिकारी अब हर हाल में लापरवाही छोडत्रकर प्राप्त शिकायतों का गुणवततापूर्ण निस्तारण कर जिससे जनपद की रैंकिंग शिकायतों के निस्तारण में अच्छी हो सके। उन्होने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश कुमार से मिलकर अपने-अपने मोबाइल में जनसुनवाई एप डाउनलोड करवा लें तथा अपना आई डी पासवर्ड लें ले और रोजाना लागिन करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने पर एक ही शिकायत वार-बार रिपीट हो रही है जिससे शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों का सही निस्तारण कराएं। इसके अलावा डिफाल्टर शिकायतों का प्रतिशत भी कम करें। उन्होने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में रूचि न लेने वाले अधिकारी अब सुधर जाएं वरना बड़ी व कड़ी कार्यवाही होगी।
बैठक में एएसपी पूर्वी मणिलाल पाटीदार, सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, सीएमओ डा0 संतोष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अमरेश मौर्य, एसडीएम करनैलगंज माया शंकर यादव, एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट, डीएफओ टी0 रंगाराजू, सीओ सिटी ब्रम्ह सिंह, सीओ तरबगंज केसी सिंह, अपर उपजिलाधिकारी नन्हे लाल, डीडीओ रजत यादव, एसओसी जेडी यादव, डीसी मनरेगा दिनेश यादव, डीसी एनआरएलएम हरिश्चन्द्र प्रजापति, सहित सभी विभागों जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीयगण, शिकायत लिपिकि संजय श्रीवास्तव, इंद्रजीत गौड़, राजेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।