एडीएम ने गल्ला मंडी में मारा छापा मचा हड़कंप

           गल्ला मंडी में किसानों के द्वारा गल्ला मंडी में शोषण किए जाने की शिकायत पर एडीएम विमल कुमार अग्रवाल ने गल्ला मंडी में छापा मारा।एडीएम के छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया हालांकि मौके पर किसी भी किसान ने किसी भी प्रकार के आरोप नहीं लगाए।
          बुधवार को एडीएम विमल अग्रवाल से गल्ला मंडी में व्यापारियों के द्वारा किसानों के शोषण की शिकायत की गई थी।इस शिकायत को लेकर एडीएम ने गल्ला मंडी में छापा मारा।एडीएम ने कई स्थानों पर जाकर निरीक्षण किए लेकिन गल्ला मंडी में किसी भी किसान ने मौके पर शोषण की शिकायत और आरोपों की पुष्टि नहीं की।
            हालांकि एडीएम ने मंडी अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए।यहां एक किसान ने शिकायत करते हुए कहा कि वह अभी आया है और उसके गेंहू को नहीं खरीदा गया जिस पर एडीएम ने कहा तुरंत गेहूं की खरीद नहीं हो सकती है पहले टोकन मिलेगा।इस पर किसान ने कहाकि उसे जानकारी नहीं थी।इसके बाद एडीएम के बोल बिगड़ गए और उन्होंने किसान से कहा किसी का तुम किसी का क़त्ल कर दो और बाद में कहो कि फांसी की सजा  होगी ऐसी उसे जानकारी नहीं थी। हालांकि एडीएम की छापेमारी से हड़कंप की स्थिति जरूर रही।